JEWAR AIRPORT RECRUITMENT 2026: उत्तर प्रदेश नोएडा ग्रेटर नोएडा में रहने वाले युवाओं के लिए बहुत बड़ी खबर है. नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद एयरपोर्ट में युवाओं के लिए 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. इस बंपर वैकेंसी के लिए 10वीं और 12वीं पास युवा भी योग्य है. ऐसे में अगर आप भी नोएडा के जेवर एयरपोर्ट में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं. बिना देरी किए इन पदों के लिए अप्लाई कर दें. नीचे सारी डिटेल दी गई है.
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट में 10वीं 12वीं पास किया युवाओं को नौकरी दी जा रही है. ऐसे में युवाओं के पास बेहतर अवसर है. बता दे की लोडर, एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव समेत 2400 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. ऐसे में युवा नए रोजगार के अवसर के लिए भटक रहे हैं. तो यह अवसर उनके लिए फायदेमंद साबित होगी.
पद और सैलरी डिटेल
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए 1257 पदों पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी. सैलरी 25000 से 35000 दी जाएगी. 12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं. न्यूनतम और अधिकतम आयु 18 से 30 वर्ष के बीच में तय की गई है.
वही कार्गो एग्जीक्यूटिव के 639 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी. 12वीं पास जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच में है. वो अप्लाई कर सकते हैं. सैलरी 25000 से 35 000 दी जाएगी. उसके बाद लोडर इस पद के लिए सिर्फ पुरुष ही अप्लाई कर सकते हैं. 546 पदों पर भर्ती की जाएगी. दसवीं पास युवा जिनकी आयु सीमा 20 से 40 वर्ष के बीच में है. वह अप्लाई कर सकते हैं. सैलरी 15000 से 25000 के बीच दी जाएगी ऐसे में 2442 पदों पर युवाओं को इस वैकेंसी के जरिए नौकरी के अवसर दिए जाएंगे.
बता दे एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं. एयरपोर्ट लोडर के लिए सिर्फ पुरुष वर्ग ही अप्लाई कर सकता है. सबसे जरूरी जानकारी युवाओं को जानने योग्य यह है कि इन पदों पर अप्लाई करने के लिए किसी भी प्रकार की एविएशन या उससे संबंधित एयरलाइंस सर्टिफिकेट डिप्लोमा कोर्स की आवश्यकता नहीं है. 1 अप्रैल 2026 से एज लिमिट की गणना की जाएगी.
आपको एयरपोर्ट की नौकरी कैसे मिल सकती है?
एयरपोर्ट पर नौकरी करने के लिए अभ्यर्थियों को एक रिटन एग्जाम देना होता है. इसमें जनरल अवेयरनेस एप्टीट्यूड साथ ही रीजनिंग इंग्लिश और एविएशन से जुड़े 25 _ 25 सवाल पूछे जाते हैं. 90 मिनट की परीक्षा कराई जाती है. 100 नंबर का पेपर आता है. परीक्षा का स्तर दसवीं और बारहवीं कक्षा तक के सवाल पूछे जाते हैं. जो अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास कर लेता है. उनको एयरपोर्ट पर नौकरी करने के लिए सिलेक्ट कर लिया जाता है.
नोएडा एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट 15 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. साथ ही अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आप ऑफिशल वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं.