जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) के पदों पर भर्ती सैलरी 50,700 हर महीने

MGVCL JUNIOR ENGINEER RECRUITMENT 2026: जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतर खबर सामने आ रही है. मध्य गुजरात विज ( MGVCL )कंपनी लिमिटेड की तरफ से जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं . इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 183 पदों को भारत जाना है. ऐसे में जूनियर इंजीनियर के पास बेहतरीन मौका है. आवेदन करने की तिथि 12 जून 2026 से शुरू होगी. 2 जुलाई 2026 तक आवेदन की अंतिम तिथि होगी. आवेदन करने की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का दो चरण में सिलेक्शन होगा. टियर 1 टियर 2 अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा. पहला चरण क्वालीफाइंग का होगा. उसके बाद चरण 2 में मेरिट परीक्षा में प्राप्त नंबर्स के आधार पर किया जाएगा.

महत्वपूर्ण डेट्स

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 10 जून 2026 को जारी किया गया है. कैंडिडेट 12 जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं. 2 जुलाई 2026 आवेदन करने की लास्ट डेट होगी. कुछ समय के बाद परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर परीक्षा की डेट को चेक आउट करते रहना होगा.

पदों की संख्या

GETCO- 22
DGVCL- 27
MGVCL- 22
UGVCL- 26
PGVCL- 86

सैलरी कितनी होगी?

पहले साल 48,100 हर महीने
दूसरे साल 50, 700 हर महीने

आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

विद्युत सहायक जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में रिलैक्सेशन भी दिया जाएगा.

निर्धारित एजुकेशन क्वालीफिकेशन

जूनियर इंजीनियर यानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रेगुलर मोड से अपनी डिग्री प्राप्त किए हुए होने चाहिए. बीई ELECTRICAL, बीटेक ELECTRICAL, बीई ELECTRICAL AND ELECTRONICS (EEE) साथ ही उम्मीदवार जिस भी मान्यता प्राप्त संस्थान से अपनी डिग्री पूरी कर रहा है. वह विश्वविद्यालय यूजीसी और AICTE से अप्रूव्ड होना चाहिए. उसके बाद लास्ट के दो सेमेस्टर में एटीकेटी नहीं होनी चाहिए. साथ ही लास्ट 2 सेमेस्टर में उम्मीदवार का 55% मार्क होना जरूरी है.

Leave a Comment