UPSSSC RECRUITMENT 2026 : उत्तर प्रदेश में युवाओं की सरकारी नौकरी में भर्ती की जा रही है. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं. तो यह शानदार नौकरी का अवसर अपने हाथ से नहीं जाने दे.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की तरफ से विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के पदों युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 9 जून 2026 से आवेदन करने का रजिस्ट्रेशन लिंक को ओपन कर दिया गया है. आवेदन करने की प्रक्रिया 29 जून 2026 तक होगी. उम्मीदवार upsssc.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग upsssc की तरफ से जारी विधान भवन गार्डन और फायर गार्ड के कल 170 पदों पर युवाओं को भर्ती की जाएगी. जिसमें से विधान भवन गार्डन के लिए 120 पद निर्धारित किया गया है. फायर गार्ड के लिए 50 पद निर्धारित किए गए हैं.
आवेदन करने की योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होने चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों के पास PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष साथी अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 की आधार पर की जाएगी.
सैलरी और आवेदन शुल्क
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हर महीने 21,700 से लेकर 69,100 हर महीने दिए जाएंगे. वहीं हर वर्ग से आने वाली उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करने होंगे. साथ ही अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.